पेट में कृमि होने से मानसिक व शारीरिक विकास रुक जाता है

19 बच्चों को खिलायी एलबेंडाजोल की गोली लोहरदगा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 10 फरवरी को 1-19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की […]

19 बच्चों को खिलायी एलबेंडाजोल की गोली

लोहरदगा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया.
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 10 फरवरी को 1-19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी. हर छह माह में एलबेंडाजॉल की दवा खिलाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे कृमि मुक्त रहें. सभी शिक्षक छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई के संबंध में बताया गया.
खाना खाने से पहले और शौच से आने के बाद हाथ अच्छी तरह जरूर धोयें. खाली पैर शौचालय नहीं जायें. अभिभावक अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा जरूर खिलाना सुनिश्चित करें. दवा खिलाने से संबंधित सावधानियां अवश्य बरतें. उद्घाटन के मौके पर सांकेतिक तौर पर 19 छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजोल की दवा खिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >