सिसई : सेव द चिल्ड्रेन व बाल सखा संस्था की ओर से सिसई की 15 पंचायत में नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी के दुष्प्रभाव को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया.
वहीं किशोरी शिक्षा व सुरक्षित प्रसव के मुद्दों को दर्शाया गया. कार्यक्रम 25 दिसंबर तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चलेगा. मौके पर सुदर्शन कुमार, बारिक, निर्भय कुमार, उमेश महली, लकेश्वर राम, नंदराम लोहार, बसंती देवी, लक्ष्मी कुमारी, संतोषी कुमारी, अजिजुर रहमान, गंगा, सुमति, प्रेम सागर, रामचंद्र, पूर्णिमा, दीपिका, नंदलाल, महिपाल, आशा, शांति, गंदौरी, सीतामुनी, राजेश, जोगेंद्र सहित विभिन्न पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे.
