फसल बीमा कराने को लेकर किसानों को जागरूक किया

लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद बेद ने कृषि बीमा को लेकर किसानों को जागरूक किया. मौके पर बीएओ ने कहा कि रवी फसल गेंहू, चना, सरसों सहित अन्य फसल का बीमा किसान 31 दिसंबर तक करा लें. ताकि जरूरत के समय किसानों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कृषि बीमा लैंपस में कराने […]

लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद बेद ने कृषि बीमा को लेकर किसानों को जागरूक किया. मौके पर बीएओ ने कहा कि रवी फसल गेंहू, चना, सरसों सहित अन्य फसल का बीमा किसान 31 दिसंबर तक करा लें.

ताकि जरूरत के समय किसानों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कृषि बीमा लैंपस में कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि कृषि बीमा रहने से किसानों को ओलावृष्टि, आंधी -तूफान से हुए नुकसान के समय किसानों को बीमा का लाभ मिलता है. उन्होंने प्रखंड के जनसेवकों को गांव-गांव में प्रचार करने का निर्देश भी दिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >