गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

लोहरदगा : ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांगों को अधिकार प्राप्त करने के लिए नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पिछले दो वर्षों में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा दो वर्ष के लिए कार्यक्रम तैयार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर संस्थान के सचिव […]

लोहरदगा : ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांगों को अधिकार प्राप्त करने के लिए नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पिछले दो वर्षों में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा दो वर्ष के लिए कार्यक्रम तैयार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया.

मौके पर संस्थान के सचिव चंद्रपति यादव ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर समर्पित भाव से कार्य करने से सफलता निश्चित मिलती है. इस अवसर पर झारखंड दिव्यांगजन खेलकूद टीम के सदस्य एवं चेन्नई में आयोजित दिव्यांगजन खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली लोहरदगा की दोनों छात्राओं पूनम कुमारी, जयश्री कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर बैजू महली, बालकुमार उरांव, इशरार अहमद, शामिल उरांव तथा अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >