सर्पदंश से मौत होने पर आश्रितों को चार लाख मुआवजा

लोहरदगा : साप्ताहिक कार्यक्रम टेलीकॉन्फ्रेंसिंग में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार ने आम लोगों की समस्या सुनी. मौके पर मनमानो निवासी शकील अंसारी ने वज्रपात से संबंधित जानकारी चाही. जिसमें बताया गया कि वज्रपात से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सरकार की ओर से 95,100 रुपये दिये जाते हैं. किस्को के सोमनाथ […]

लोहरदगा : साप्ताहिक कार्यक्रम टेलीकॉन्फ्रेंसिंग में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार ने आम लोगों की समस्या सुनी. मौके पर मनमानो निवासी शकील अंसारी ने वज्रपात से संबंधित जानकारी चाही. जिसमें बताया गया कि वज्रपात से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सरकार की ओर से 95,100 रुपये दिये जाते हैं.

किस्को के सोमनाथ ने सर्पदंश से संबंधित जानकारी मांगी. उसे बताया कि सांप के डंसने से हुई मृत्यु पर आश्रित को 4 लाख रुपये दिये जाते हैं. सेन्हा के बाबूलाल एवं दीपक लोहरा को डोभा एवं जल प्रपात में डूबने से हुई मौत की जानकारी मांगने पर बताया गया कि दुर्घटना के आश्रित को सरकार द्वारा चार लाख रुपया दिया जाता है. लोहरदगा निवासी पारस साहू को आंशिक रूप से विकलांग होने से संबंधित जानकारी मांगने पर उसे बताया गया कि प्राकृतिक आपदा से व्यक्ति विकलांग होता है, तो उसे सरकार द्वारा दो लाख रुपये तक का मुआवजा देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >