भाजपा कुड़ू मंडल की बैठक
कुड़ू : भाजपा कुड़ू मंडल की बैठक दीनदयाल भवन में प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद के अध्यक्षता में हुई. इसमें मंडल समिति, सभी पंचायत संयोजक, बूथ संयोजक सहित सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित थे. मौके पर सांसद ने कहा कि जम्मू तथा कश्मीर से धारा 370 हटा कर केंद्र की एनडीए सरकार ने देश के विकास को लेकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दे दिया है.
देश तथा राज्य का विकास एनडीए ही कर सकती है. कांग्रेस पार्टी जात की राजनीति करती है यही कारण है कि कांग्रेस पाटी गर्त में जा रही है. भाजपा कभी जात की राजनीति नहीं करती देश पार्टी की प्राथमिकता में सबसे पहले है. देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर सभी मंत्री व सांसद दिन-रात काम कर रहें हैं.
केंद्र तथा राज्य सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. विपक्षी पार्टियां झूठ फैलाने का काम कर रही है. आम जनता को जागरूक करने के लिए तथा राज्य में दोबारा सरकार बनाने के लिए बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर काम करने की जरूरत है. इससे पहले सांसद का कुड़ू पहुंचने पर स्वागत किया गया.
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, कुड़ू प्रखंड प्रभारी मनीर उरांव, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, पूर्व विधायक रमेश उरांव, धीरज प्रसाद, दुबराज वर्मा, महेश राणा, बिनोद राम, संजय चौधरी, विकास शाहदेव, अमित कुमार बंटू, यदुनंदन तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, विपिन भारती, शशी प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
