लोहरदगा :उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल में देश भक्ति गीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति कुमार झा, विशिष्ट अतिथि महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या शमीमा खातून उपस्थित थीं. अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया. प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
लोहरदगा :उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल में देश भक्ति गीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति कुमार झा, विशिष्ट अतिथि महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या शमीमा खातून उपस्थित थीं.
अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया. प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश भक्ति से संबंधित गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया गया. छात्राओं द्वारा देश भक्ति से संबंधित प्रस्तुत नाटक को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा.
छात्राओं ने 1947 के पहले सभी ऐतिहासिक घटनाओं का मंचन नाटक के माध्यम से किया. प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में आकृति उदय संस्था के विनोद कुमार, आलोक कुमार, धनेश लोहरा उपस्थित थे. मौके पर मुख्य अतिथि एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने कहा कि छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना चाहिए. सिस्टर पुष्पा ने कहा कि उर्सुलाईन गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को न सिर्फ किताबी जानकारी दी जाती है बल्कि छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाता है ताकि छात्राओं का सर्वांगिन विकास हो.
प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में प्रथम 9सी, द्वितीय 9ए एवं तृतीय 10सी की छात्राएं रहीं. इसी तरह जूनियर ग्रुप में प्रथम 7बी, द्वितीय 7सी एवं तृतीय 7ए की छात्राएं रही. मौके पर अजय कुमार, अनूप शेखर, आमन विक्की, हेमलता, अनिता, सरोज, अंकिता, सलमी, राजलीन, प्रेमिका, शोभा, सिस्टर विक्टोरिया, सिस्टर असरिता, आशा, मोदस्ता, कुमूदनी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थे.