लोहरदगा : जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे तेतरटोली जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो उग्रवादियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. इससे पहले उग्रवादियों द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलायी गयी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. पुलिस को भारी पड़ता देख कई उग्रवादी भाग […]

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे तेतरटोली जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो उग्रवादियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. इससे पहले उग्रवादियों द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलायी गयी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. पुलिस को भारी पड़ता देख कई उग्रवादी भाग निकले, दो पकड़ गये.
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, जिसमें 80 हजार रुपये नकद व नक्सलियों के उपयोग में लाये जाने वाले पिट्ठू बैग समेत अन्य सामान बरामद हुए. एसपी प्रियदर्शी आलोक को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसवे गांव के समीप स्थित तेतरटोली जंगल में जेजेएमपी उग्रवादी घूम रहे हैं. एसपी के निर्देश पर सेन्हा थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कारवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >