लोहरदगा : कुडू बस स्टैंड से TPC नक्सली धीरेंद्र गंझू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोहरदगा : कुडू बस स्‍टैंड से टीपीसी नक्‍सली धीरेंद्र गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी प्रिदर्शी आलोक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना पुलिस ने कारवाई की. मालूम हो हत्या के मामले में धीरेंद्र गंझू 2008 में जेल गया था. 2011 में जेल से बाहर आने के बाद […]

लोहरदगा : कुडू बस स्‍टैंड से टीपीसी नक्‍सली धीरेंद्र गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी प्रिदर्शी आलोक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना पुलिस ने कारवाई की.

मालूम हो हत्या के मामले में धीरेंद्र गंझू 2008 में जेल गया था. 2011 में जेल से बाहर आने के बाद वह टीपीसी कमांडर गोपाल गंझू के दस्ते में शामिल हो गया और उसी के लिए काम कर रहा था.

धीरेंद्र गंझू के खिलाफ लोहरदगा और लातेहार के थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्त में आया नक्सली धीरेंद्र गंझू लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के नवाटांड़ गांव निवासी स्व बिगू गंझू का पुत्र है. कुडू थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >