18 से 40 वर्ष के असंगठित कर्मकारों का निबंधन करायें

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को लेकर बैठक लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की प्रगति को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक की गयी. बैठक में श्रमिक, मजदूर से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को 18-40 वर्ष के असंगठित कर्मकारों का निबंधन कराने का निदेश दिया गया. निर्देश दिया […]

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को लेकर बैठक

लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की प्रगति को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक की गयी. बैठक में श्रमिक, मजदूर से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को 18-40 वर्ष के असंगठित कर्मकारों का निबंधन कराने का निदेश दिया गया. निर्देश दिया गया कि वैसे असंगठित श्रमिक जिनकी आय 15 हजार रुपये से कम है, उन्हें प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में निबंधन निःशुल्क करें.
कहा गया कि 18 वर्ष के असंगठित श्रमिक को 55 रुपये प्रीमियम देना होगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार जमा करेगी. उसी प्रकार 40 वर्ष के व्यक्ति के लिए प्रीमियम 200 रुपये होगा. प्रथम किस्त नकद जमा करना होगा. शेष किस्त उनके खाते से हर माह काटी जायेगी. 60 वर्ष होने पर मासिक तीन हजार पेंशन दी जायेगी.
बैठक में निबंधन के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक आत्मा, हिंडाल्को के प्रतिनिधि तथा श्रम अधीक्षक को अपने अधीनास्थ कार्यरत असंगठित कर्मकारों का निबंधन कराने का निदेश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महावर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, आत्मा पदाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >