पानी भरने के क्रम में युवक कुआं में गिरा

लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के चरीमा गांव निवासी 35 वर्षीय अगनू उरांव पिता जॉर्ज उरांव पानी भरने के क्रम में कुआं में गिर गया. परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुआं से निकाला गया. चोट लगने के कारण परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लेकर आये़ जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों […]

लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के चरीमा गांव निवासी 35 वर्षीय अगनू उरांव पिता जॉर्ज उरांव पानी भरने के क्रम में कुआं में गिर गया. परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुआं से निकाला गया.

चोट लगने के कारण परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लेकर आये़ जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि अगनू कुआं के पास कपड़ा धो रहा था इसी क्रम में वह पानी लेने के लिए कुआं पर चढ़ा जिससे उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में बाल्टी सहित गिर गया. कुआं में पानी कम होने के कारण उसे अंदरूनी चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >