हादसा टला, मची अफरा - तफरी कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

कुड़ू ( लोहरदगा) : डॉ भीम राव अांबेडकर चौक बस स्टैंड में मंगलवार दोपहर अफरा- तफरी मच गयी. बस स्टैंड में मौजूद दुकानदार से लेकर आम लोग भागने लगे. हुआ यूूं कि बस पड़ाव स्थित रांची स्वीट दुकान में लगे गैस सिलिंडर मे अचानक आग लग गयी. गैस लीक के कारण आग की तेज लपटें […]

कुड़ू ( लोहरदगा) : डॉ भीम राव अांबेडकर चौक बस स्टैंड में मंगलवार दोपहर अफरा- तफरी मच गयी. बस स्टैंड में मौजूद दुकानदार से लेकर आम लोग भागने लगे. हुआ यूूं कि बस पड़ाव स्थित रांची स्वीट दुकान में लगे गैस सिलिंडर मे अचानक आग लग गयी. गैस लीक के कारण आग की तेज लपटें उठने लगी. आग की लपटें उठता देख बस पड़ाव में मौजूद दुकानदार दुकान छोड़ कर भागने लगे.

मौके पर नाश्ता करने के लिए रूके छोटे वाहन में सवार लोग भागने लगे. आधे घंटे तक बस पड़ाव में अफरा-तफरी मची रही. दोपहर चार बजेआग की लपटें कम होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखायी तथा धधकते गैस सिलेंडर मे बालू डालते हुए आग को बुझाने में सफलता हासिल की. आग की लपटें बुझने के बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली . गैस सिलिंडर से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हो पाया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >