लोहरदगा : केंद्रीय महावीर मंडल ने गुदरी बाजार संकट मोचन प्रांगण में अस्त्र-शस्त्र एवं बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें कई अखाड़ों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में महिलाओं ने अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में भाग लिया. महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक करतब दिखाया. अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम हटिया गार्डेन, द्वितीय अांबेडकर नगर, तृतीय मोटिया संघ बरवाटोली रही. जूनियर वर्ग में प्रथम मोटिया संघ, द्वितीय संकट मोचन हनुमान मंदिर सेरेंगहातू, तृतीय हटिया गार्डेन रहा.
बाजा प्रतियोगिता में प्रथम बजरंग दल अमला टोली, द्वितीय रूद्रा सुभाष चौक, तृतीय शस्त्री चौक की टीम रही. मौके पर संतोष लकड़ा, मदन मोहन पाठक, कृष्णा सिंह, दिनेश पांडेय, संदीप पोद्दार, आनंद पांडेय, अजय सोनी, संजय नायक, अशोक रजक, संदीप कुमार गुप्ता, रोहित साहू, ओम गुप्ता, अभिषेक सिंन्हा, राणा प्रताप सिंह, संतोष कुमार साहू, आकाश साहू, अमित रंजन,ं सेामनाथ दता, प्रवीण ठाकुर, हेमंत वर्मा, विकास वर्मा, जय राणा, सजल कुमार, तुषार कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
