लोहरदगा : डॉ अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय कैरो में मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किया. उन्होंने कहा कि मेगा स्वास्थ्य मेले का लाभ कैरो प्रखंड के लोगों को मिल सकेगा. मेले में स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक विभाग द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं. प्रत्येक बीमारी की जांच संबंधित विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड भी बनाया जा रहा है.
आयुष्मान भारत योजना से गरीब करा रहे असाध्य बीमारियों का इलाज
लोहरदगा : डॉ अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय कैरो में मेगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किया. उन्होंने कहा कि मेगा स्वास्थ्य मेले का लाभ कैरो प्रखंड के लोगों को मिल सकेगा. मेले में स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक विभाग द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं. […]

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ झारखंड की धरती से ही किया था. इससे गरीबों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है. गंभीर बीमारियों से लोग असहाय हो जाते थे. अब इस योजना के तहत असाध्य बीमारियों का इलाज हो पा रहा है. 27 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया गया है. अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है. जहां लोग चिकित्सा करा कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं.
मेगा स्वास्थ्य मेले में कुल 29 स्टाल लगाये गये थे. इनमें पंजीकरण पुरुष एवं महिला, बाह्य पुरुष, बाह्य महिला, रक्तचाप, एएनसी, आयरन गोली वितरण, टीकाकरण, शिशु बाह्य, नाक, कान, गला विभाग, नेत्र चिकित्सा, गोल्डन कार्ड, पोषण परामर्श, युवा मैत्री केंद्र, यक्ष्मा नियंत्रण, मलेरिया-फाइलेरिया नियंत्रण, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, पैथोलॉजी, परिवार नियोजन, देवकमल अस्पताल, आयुर्वेद एवं होम्योपैथ के शिविर शामिल थे. मेले में विभिन्न विभागों में लगभग दो हजार लोगों ने चिकित्सा जांच करायी.
कुछ लोगों को अस्पतालों में भी बुलाया गया. जनसंपर्क विभाग द्वारा एलइडी प्रचार वाहन के माध्यम से आयुष्मान भारत सहित स्वास्थ्य संबंधी वीडियो प्रदर्शित की गयी. नुक्कड़ नाटक द्वारा मेले में प्रचार-प्रसार किया गया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह, उप प्रमुख दिलीप, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह, डीपीएम जया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.