दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करें

कुड़ू (लोहरदगा) : भाजपा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में कुुुड़ू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया . कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद व युवा नेता लाल विकास नाथ शाहदेव ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित […]

कुड़ू (लोहरदगा) : भाजपा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में कुुुड़ू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया . कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद व युवा नेता लाल विकास नाथ शाहदेव ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा पंडित दीनदयाल एक महान विभूति थे. उनके बताये मार्गों पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है .

इसके लिए उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया . उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी . मौके संजय चौधरी , दूबराज वर्मा , जय शंकर सिंह, सुकर सुधाकर , राजू सहित पंचायत व बूथ लेबल कार्यकर्ता मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >