अयोग्य राशन कार्डधारक को हटाने को लेकर हुई बैठक,डीएसओ ने कहा - गलत ढंग से राशन लेने पर कार्रवाई

लोहरदगा : खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के निर्देश के आलोक में नगर परिषद व प्रखंडों के अयोग्य राशन कार्डधारक को हटाने को लेकर बैठक हुई़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव नीरज ने कहा कि सक्षम जिलावासियों से यह अपील की गयी है कि वे स्वेच्छा पूर्वक राशन कार्ड सरेंडर करें. […]

लोहरदगा : खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के निर्देश के आलोक में नगर परिषद व प्रखंडों के अयोग्य राशन कार्डधारक को हटाने को लेकर बैठक हुई़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव नीरज ने कहा कि सक्षम जिलावासियों से यह अपील की गयी है कि वे स्वेच्छा पूर्वक राशन कार्ड सरेंडर करें.
जिसके अंतर्गत पीएचएच कार्डधारियों की संख्या, गुलाबी कार्ड 6637 एवं अंत्योदय कार्ड योजना के तहत पीला कार्डधारियों की संख्या 1275 है. शहरी क्षेत्र के अधिकांश नौकरी पेशा एवं संपन्न परिवार के लोग लाल-पीला राशन कार्ड प्राप्त कर लिये हैं और गलत ढंग से राशन उठा रहे हैं. कार्ड जांच सत्यापन कार्य प्रारंभ हो चुका है.
जांच में सरकारी नौकरी करनेवाले या सेवानिवृत्त पेंशनधारी, आयकर देने वाले, पक्का मकान तीन कमरे वाले, एसी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, चार पहिया वाहन रखनेवाले तथा पांच एकड़ से अधिक जमीन रखनेवाले कार्डधारियों को बार-बार कार्ड सरेंडर करने को लेकर सूचना समाचार पत्र द्वारा दी जा रही है. अब जांच के उपरांत कार्डधारी राशन कार्ड का उपयोग करते हुए पाये गये, तो उनकी खैर नहीं है़
चेतावनी के बाद अब सीधे कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथामिक दर्ज होगा. अब तक शहर में 79 राशन कार्ड स्वेच्छा पूर्वक कार्ड सरेंडर किया गया है. उक्त जानकारी आपूर्ति खाद्य सार्वजनिक पदाधिकारी राजीव नीरज ने दी. उन्होंने कहा कि राशन कार्ड जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >