इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए श्रीकांत का चयन

लोहरदगा : बलदेव साहू कॉलेज के बीए पार्ट 1 का छात्र श्रीकांत बाखला का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है़ श्रीकांत बाखला का चयन रांची यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम द्वारा की गयी है. श्रीकांत संबलपुर में 25 अक्तूबर से आयोजित इस्ट जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. रांची यूनिवर्सिटी का […]

लोहरदगा : बलदेव साहू कॉलेज के बीए पार्ट 1 का छात्र श्रीकांत बाखला का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है़ श्रीकांत बाखला का चयन रांची यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम द्वारा की गयी है. श्रीकांत संबलपुर में 25 अक्तूबर से आयोजित इस्ट जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. रांची यूनिवर्सिटी का पहला मैच 26 अक्तूबर को है.
श्रीकांत बाखला ईटा ग्राम निवासी एतवा उरांव के पुत्र हैं. इनके चयन पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो लोहरा उरांव, खेल प्रभारी संतोष स्वरूप शांडिल, अजित गुप्ता, डॉ शशि कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, गोसनर कुजूर, नईम खान, सूरा उरांव, सोमा उरांव, धर्मेंद्र भगत तथा कॉलेज के सभी शिक्षकों ने इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >