चंदवा (लातेहार). एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की गई है. चंदवा बीडीओ चंदन प्रसाद ने प्रेस बयान जारी कर पात्र युवाओं से समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने को कहा है.
SIR के तहत चल रहा पुनरीक्षण कार्य
बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जारी है. इसके तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और किसी तरह का संशोधन कराने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए फार्म 6, 7 और 8 भरने की सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लातेहार : व्यवहार न्यायालय के वकील के बेटे ने बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
पात्र युवाओं के लिए ECI Net के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है. बीडीओ ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें.
