करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव में घर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सूरज उरांव (23 वर्ष) पिता नंदलाल उरांव (ग्राम गणेशपुर, बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सूरज उरांव अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लेदगाई में दो पक्षों के बीच झड़प, सांसद प्रतिनिधि समेत 12 पर केस दर्ज

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के लेदगाई गांव में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम पक्ष से सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने आरोप लगाया है कि वे पत्नी व बच्चे के साथ बरवाडीह जा रहे थे, तभी मिशन स्कूल के पास जनता पाल, अंकुश पाल, किट्टू पाल और पूनम रानी पाल समेत अन्य ने उन्हें रोककर मारपीट व लूटपाट की. किट्टू पाल पर हथियार से फायरिंग करने का भी आरोप है. दूसरी ओर से पूनम रानी पाल ने सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, अखिलेश तिवारी और सतनारायण तिवारी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >