देसी भरठुआ बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

रेसाढ़ व महुआडांड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चला कर दूरूप पंचायत के दौना गांव से शुक्रवार को जोहन बृजिया को एक देशी भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है.

महुआडांड़. बारेसाढ़ व महुआडांड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चला कर दूरूप पंचायत के दौना गांव से शुक्रवार को जोहन बृजिया को एक देशी भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है. महुआडांड़ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया छापामारी अभियान के दौरान दौना गांव में पुलिस पहुंचीं, तो फायरिंग की आवाज सुनाई दी. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम उसी दिशा में घटनास्थल पहुंची. ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जोहन बृजिया द्वारा भरठुआ बंदूक से फायरिंग करने की बात सामने आयी है. इसके बाद जोहन की तलाशी ली गयी, जिसके पास से गोली का खोखा, गन पाउडर व एक देसी भरठुआ बंदूक बरामद किया गया. पुलिस ने जोहन को लातेहार जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >