पिकअप की चपेट में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के पंचफेडी चौक में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

मनिका. थाना क्षेत्र के पंचफेडी चौक में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान पलामू के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताल निवासी रवींद्र भुइयां (पिता-राधे भुइयां) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ बहन की शादी के लिए सामान खरीदने गया था. खरीदारी के बाद वह सड़क किनारे सवारी गाड़ी पकड़ने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >