जवाहर नवोदय विद्यालय में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

जिला मुख्यालय के बाजकुम स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कला केंद्र में सोमवार से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

लातेहार. जिला मुख्यालय के बाजकुम स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सांस्कृतिक कला केंद्र में सोमवार से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. झारखंड, बिहार और बंगाल के 11 स्कूलों से आये 67 प्रतिभागियों के बीच तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई ने किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. स्वागत भाषण प्राचार्य प्रदीप कुमार ने दिया. श्री गागराई ने कहा कि खेल से से शारीरिक शक्ति के साथ बौद्धिक क्षमता का विकास होता है. आज हमारे देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं. खेल में हारने से निराश नहीं हों, बल्कि और कड़ी मेहनत करें, ताकि भविष्य में आप जीत सकें. कार्यक्रम की रूपरेखा जवाहर नवोदय विद्यालय कैमूर के खेल शिक्षक एसएन यादव एवं करण कुमार ने बनायी. इस अवसर पर सदर अस्पताल लातेहार के डॉक्टर और कर्मचारियों की ओर से प्राथमिक उपचार केंद्र भी लगाया गया है. मौके पर जिला के योग संरक्षक बलराम सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार, गढ़वा के ऑफिशियल चंद्र बहादुर सिंह, नीलेश ठाकुर, कार्तिक कुमार, दीपक कुमार निर्णायक, शिक्षक सुखराम भगत, कमलेश कुमार मिश्र, धीरेंद्र कुमार, प्रकाश मंडल, राकेश कुमार सक्सेना, मीनाक्षी कुमारी, उपेंद्र सिंह, संदीप ओझा, सुमंत कुमार साव, विकास कुमार, दीपांजलि समेत शिक्षक एवं स्कॉट शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >