सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं : बीडीओ

सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं : बीडीओ

बारियातू़ प्रखंड के टोंटी पंचायत सचिवालय परिसर में टोंटी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. प्रमुख उर्मिला देवी, बीडीओ अमित कुमार पासवान, सीओ कोकिला कुमारी, टोंटी मुखिया शांति देवी, साल्वे मुखिया राजीव भगत, अमरवाडीह मुखिया सुशीला देवी व टोंटी संकुल अध्यक्ष मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. सखी मंडल की दीदियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया. बीडीओ श्री पासवान ने कहा कि सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर है. उनके संगठित प्रयास से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. प्रशासन हर संभव आपके साथ है. वार्षिक लेखा- जोखा जरूरी है. सभी अतिथियों ने सखी मंडल की दीदियों का उत्साह बढ़ाया. उत्कृष्ट कार्य करनेवाली एफएलसीआरपी जूली देवी, सक्रिय महिला अनीता देवी, अफसाना खातून, जेंडर सीआरपी खुशीलता देवी, देवंती देवी, रानी तिग्गा, ममता देवी, सीएलएफ लेखापाल अमिता लोहरा व सीएलएफ मैनेजर सुखबिलास उरांव को सम्मानित किया गया. सीएलएफ मैनेजन सुखबिलास उरांव ने संगठन का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मौके पर कोषाध्यक्ष बिंदीया देवी, सीसी मनीष गुप्ता, प्रमिला देवी, बैंक सखी सुनैना रानी एवं आईपीआरपी सोनी खातून समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम हुआ लातेहार. प्रखंड के पोचरा पंचायत में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव ने किया. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राजदेव राम को पंचायत अध्यक्ष तथा संतोष सिंह व तजमूल अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि जाबिर अंसारी, संतोष उरांव, अंजू देवी व मोईन अंसारी को पंचायत महासचिव नियुक्त किया गया. मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शहजाद अंसारी व मनोज पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >