नगड़ा जंगल में सर्पदंश से महिला की मौत

नगड़ा जंगल में सर्पदंश से महिला की मौत

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के नगड़ा ग्राम स्थित जंगल में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान धानो देवी (45 वर्ष), पति दशरथ साव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, धानो देवी जंगल में लकड़ी काटने गयी थीं. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया़ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

चंदवा. रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर ब्रह्मणी गांव के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान चंदवा के रखात निवासी पवन भुइयां (पिता बलराम भुइयां), रोहित भुइयां (पिता गूथल भुइयां) और अर्जुन भुइयां (पिता उमेश भुइयां) के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. वहां प्रभारी चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, तीनों के सिर व शरीर पर चोटें आयी हैं. अर्जुन भुइयां के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. अन्य दो का इलाज चंदवा में जारी है. सूचना मिलते ही झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अंसारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >