बरवाडीह में ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से ग्रामीण निराश

गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव व अन्य समस्याओं की मांग को ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद समेत रेल अधिकारियों को पत्र सौंपा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है.

बरवाडीह. गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव व अन्य समस्याओं की मांग को ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद समेत रेल अधिकारियों को पत्र सौंपा है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है. इससे प्रखंड के लोगों में नाराजगी है. ग्रामीण बरवाडीह स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस, संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस, त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग करते आ रहे हैं. इसके अलावा छिपादोहर एवं बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच कुचिला गांव के पास अप डाउन रेलवे के पुल संख्या 251/26- 27 के बीच अंडर रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण, हेहेगढ़ा कुमंडीह रेलवे स्टेशन के बीच गुआ गांव के पास अप डाउन रेलवे पोल संख्या 236/ 16-17 के बीच अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग, बरवाडीह एवं मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच मंगरा गांव के पास अप डाउन रेलवे पुल संख्या 262/ 33_34 के बीच अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण, केचकी एवं मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच कंचनपुर गांव के पास अप डाउन रेलवे लाइन में अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग निर्माण आदि की मांगें कर चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार मांगों को लेकर पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह समेत चतरा के वर्तमान सांसद कालीचरण चरण सिंह से चुनाव जीतने के बाद से किया जा रहा है, लेकिन अब लोगों को निराशा ही हाथ लगी है. एक माह पूर्व भी भाजपा नेता व प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह को उनके चतरा स्थित उनके आवास में चतरा जा कर मांग पत्र दिया था, लेकिन प्रखंड के लोगों की रेल से जुड़ी समस्याओं का निदान अब तक नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >