लातेहार: थाना क्षेत्र अंतर्गत सासंग गांव में एलटीई कवर वायर चोरी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने चोरों के एक समूह को दौड़ाया था. इसमें से एक चोर ग्रामीणों की गिरफ्त में आ गया था. उसकी पहचान जाकिर हुसैन, पिता मुस्तकीम खान (चापू टोली, रातू-रांची) के रूप में की गयी थी. ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था. उक्त घटना बुधवार, 29 जुलाई की थी.
प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज रिम्स में चल रहा था. यहां नौवें दिन शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मारपीट के मामले में कांड संख्या 50/26 के तहत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. वहीं, बिजली विभाग की शिकायत पर वायर चोरी को लेकर भी एक मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
