कुलपति ने किया संत जेवियर कॉलेज का दौरा

पलामू के आयुक्त सह नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति बाल किशुन मुंडा ने शनिवार को संत जेवियर्स कॉलेज का दौरा किया.

महुआडांड़़ पलामू के आयुक्त सह नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति बाल किशुन मुंडा ने शनिवार को संत जेवियर्स कॉलेज का दौरा किया. यहां पहुंचने पर प्राचार्य डॉ फादर एम के जोश, उप प्राचार्य डॉ फादर समीर टोप्पो व उप प्राचार्या सिस्टर कैसलिन जूलियट ने कुलपति का स्वागत किया. इस दौरान कुलपति ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशाला भवन, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, लेक्चर थियेटर हॉल, कैंटीन व सभागार का भ्रमण किया. महाविद्यालय में सुविधाओं को देखते हुए कुलपति ने एनपीयू विश्वविद्यालय से स्थायी संबद्धता का आश्वासन दिया. इस अवसर पर बीडीओ अमरेंड डांग, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुखदेव साहू, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार बैठा सहित कॉलेज के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >