ऐतिहासिक और समावेशी है केंद्रीय बजट : भाजपा

ऐतिहासिक और समावेशी है केंद्रीय बजट : भाजपा

लातेहार ़ जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट का सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा गया. जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट की बारीकियों को समझा और इसे राष्ट्रहित में बताया. गांव, गरीब और किसानों का बजट : मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश सदस्य राजधानी प्रसाद यादव और अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया. वक्ताओं ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है. इसमें कृषि, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे गांव और गरीब को सीधा लाभ मिलेगा. यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा. युवाओं की आकांक्षाओं का रखा गया ध्यान : भाजपा नेताओं ने कहा कि बजट में शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किये गये प्रावधान युवाओं और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले हैं. इससे आने वाले समय में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. मौके पर राकेश दुबे, संतोष यादव, विष्णु प्रसाद, आशा देवी, महेश सिंह, मुकेश पांडेय, ध्रुव पांडेय, कन्हाई पासवान, सुकन्या देवी, विवेक चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी, सुमंत यादव, उत्तम कुमार, सुरेश सोनी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >