लातेहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवार में मातम

लातेहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवार में मातम

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी. पहली घटना सोमवार रात पतकी एनएच-75 पर हुई. जहां अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मनिका थाना क्षेत्र के कारी झरिया निवासी 20 वर्षीय शक्ति किशोर यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक का भाई पिंटू यादव ने बताया कि वह लातेहार से बाइक से घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया. दूसरी घटना मंगलवार को एनएच-75 पर किनामाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास हुई. इस हादसे में गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव निवासी 22 वर्षीय अमित राज की मौत हो गयी. अमित राज पुलिस विभाग में तैनात एएसआइ संजय राम का पुत्र था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमित बाइक से रांची जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो और एसआइ नागेंद्र कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है. दोनों हादसों की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घरों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही दुर्घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है. पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >