बालूमाथ,लातेहार: प्रखंड में सर्पदंश से दो लोगों की हालत गंभीर हो गयी. परिजन उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल और रिम्स रेफर कर दिया गया.
घर के समीप सांप ने डंसा
जानकारी के अनुसार, नवादा, सिमरिया निवासी राकेश कुमार, पिता कारू भुइयां, अपने घर के समीप था. इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया. परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सीएचसी लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया.
वहीं, चेटूआग, बालूमाथ निवासी नंदलाल गंझू (पांच वर्ष), पिता गोविंद गंझू, घर के समीप खेल रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे. चिकित्सक अलीशा टोप्पो और खुशबू कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए नंदलाल गंझू को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद दोनों के परिजनों में चिंता का माहौल है.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ पर कार्यशाला, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
