तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : अमित

भारतीय जनता युवा मोर्चा के चंदवा इकाई की पहल पर मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

चंदवा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के चंदवा इकाई की पहल पर मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय उर्फ रिक्की वर्मा कर रहे थे. इसकी शुरुआत खेल स्टेडियम परिसर से हुई. दर्जनों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए. यह तिरंगा यात्रा मिशन स्कूल होते इंदिरा गांधी चौक, मेन रोड, सुभाष चौक होते पुन: इंदिरा गांधी चौक से गुरीटांड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर पहुंचा. यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने तिरंगे की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रतीक है. देश की आजादी के लिए कई जवानों ने अपनी जान की बाजी लगायी थी. ऐसे वीर योद्धाओं को शत-शत नमन. भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की. मौके पर भाजयुमो जिला प्रभारी देवराज सिंह, आश्विन सिंह, नागमणि, सूरज साह, दीपक निषाद, राजेंद्र प्रसाद, गंगेश्वर यादव, शंटू गुप्ता, मनीष गुप्ता, कुलामन साहू, मनीष यादव, चंद्रभूषण केसरी, संजीव आजाद, महेंद्र प्रसाद साहू, सूर्यनारायण साहू, प्रेमनाथ साहू, यमुना चौधरी, रविंद्र साहू, राजेंद्र यादव, बंधन मिस्त्री, मुरारीलाल साहू, आशीष गंझू, मनोज पाठक, राजीव उरांव, अजित मुंडा, देवराज तुरी, प्रदीप साहू, रवि पांडुरंगा, उदय कुमार, कृष्णा कुमार, रूपेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >