लातेहार में झारखंड बालिका वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

लातेहार में झारखंड बालिका वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

लातेहार ़ जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की तैयारियां तेज हो गयी हैं. जिला खेल स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में झारखंड बालिका टीम के प्रशिक्षण शिविर का विधिवत आयोजन किया गया. गौरतलब है कि जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर के लिए किया गया है. अनुभव साझा कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह : शिविर के दौरान आइटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार गगराई ने खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और जीत के लिए प्रेरित किया. श्री गगराई ने कहा कि उपलब्ध समय का सदुपयोग करें और बेहतर टीम भावना के साथ राष्ट्रीय पटल पर राज्य का नाम रोशन करें. वर्तमान में यह प्रशिक्षण शिविर एफआइवीबी लेवल-1 कोच प्रवीण मिश्रा की देखरेख में चल रहा है. 22 को अंतिम 12 का होगा चयन : इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 18 खिलाड़ियां पसीना बहा रही हैं. प्रदर्शन के आधार पर आगामी 22 फरवरी को अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित टीम पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित होने वाली 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. शिविर में शामिल खिलाड़ी : पश्चिमी सिंहभूम से सपना मुंडारी, सी हेमलता, पूर्वी सिंहभूम से वैष्णवी गुप्ता, तृप्ति मिंज, बबली महतो, रामगढ़ से रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, गुमला से सोनिया कुमारी, रंजन कुमारी, हजारीबाग, सोनी टूडू, पलामू, किंजल कुमारी, लातेहार, अनुष्का कुमारी, आभा कुमारी, रजनी कुमारी, प्रियांशी सोनी, धनबाद से दीप्ति कुमारी, रितिका कुमारी, तनुश्री कुमारी. मौके पर मौजूद लोग : इस मौके पर जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक कमलेश उरांव, केआइसी एथलेटिक्स प्रशिक्षक कमल कुमार, अंकित तिर्की, शुभम कुमार साव और आनंद उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >