ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया, दो घायल

थाना क्षेत्र के पुटुवागढ़ मुख्य पथ स्थित पलामू सीमा से सटे कोयल नदी हुटार पुल के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के पुटुवागढ़ मुख्य पथ स्थित पलामू सीमा से सटे कोयल नदी हुटार पुल के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घायलों में हुंटार निवासी राहुल कुमार रवि (पिता-अरविंद मोची) और उपेंद्र कुमार रवि (पिता-सुनील मोची) शामिल हैं. घायलों को ग्रामीणों की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉ जुबेर अहमद ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया. दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >