महावीरी झंडे से पटा शहर और गांव

मनवमी को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाके महावीरी झंडे से पट गये हैं.

चंदवा. रामनवमी को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाके महावीरी झंडे से पट गये हैं. हिंदू उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष मेन रोड में चार जगहों पर महाप्रसाद व शीतल पेय का वितरण किया जायेगा. कंचन नगरी मोहल्ले में भी रामनवमी की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. यहां निर्माणाधीन श्री हनुमान मंदिर परिसर में समिति के लोगों ने बैठक कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का निर्णय लिया. यहां से झांकी भी निकाली जायेगी. इधर, श्रीराम जानकी मंदिर सरोज नगर व पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी की तैयारी जारी है. पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार अष्टमी की शाम सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा. इसके अलावे महावीर मंडल अलौदिया द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जायेगी. ट्रेलर पर राम मंडली के कलाकार चलंत झांकी प्रस्तुत करेंगे. ग्राम देवी मंडप में भी रामनवमी को लेकर तैयारी की जा रही है. यहां पूरे चंदवा के लोग परिक्रमा करने आते हैं. युवा भारत की पहल पर जिला परिषद बस स्टैंड के समीप अखाड़ा का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >