बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर

हरसी-गनियारी पथ पर शनिवार देर रात हुई बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. उनकी पहचान चकला नवाटोली निवासी बिनोद लोहरा, अमिराज कुमार व मुलखराज लोहरा के रूप में हुई.

चंदवा. लोहरसी-गनियारी पथ पर शनिवार देर रात हुई बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. उनकी पहचान चकला नवाटोली निवासी बिनोद लोहरा, अमिराज कुमार व मुलखराज लोहरा के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने तीनों को चंदवा सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बिनोद लोहरा को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार तीनों माल्हन गांव से मेला घूम कर रात में घर लौट रहे थे. बाइक मुलखराज लोहरा चला रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

हादसे में ट्रक चालक घायल

हेरहंज. बालूमाथ-हेरहंज-पांकी पथ पर नवादा गांव के समीप रविवार की सुबह दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई. हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ट्रक पांकी से बालूमाथ की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे उक्त ट्रक से टकराया गया. घटना के बाद आगे चल रहा ट्रक बालूमाथ की ओर भाग गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >