पागल कुत्ते में तीन बालक को काटकर किया घायल

थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पागल कुत्ते में तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया.

बालूमाथ. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पागल कुत्ते में तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया. पहली घटना बसिया गांव में घटी. यहां बाल विकास स्कूल से घर लौट रहे चार साल के बालक रॉकी उरांव (पिता-सिकंदर उरांव) को एक पागल कुत्ते ने निशाना बनाया. वहीं बसिया के ही गुरुकुल एकेडमी से घर लौट रहे पांच साल के बालक कुणाल महतो (पिता-राजेश कुमार चौधरी) को बसिया डैम के पास पागल कुत्ते ने काट लिया. इधर, तीसरी घटना बालूमाथ में घटी. यहां छह साल का बालक मो हसन (पिता-मो मेराज) बालूमाथ स्थित अपने घर के समीप खेल रहा था. इसी दौरान पागल कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया. सभी घायल बच्चों के परिजन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने तीनों बच्चोंं का उपचार किया. उन्हें एंटी रैबिज का इंजेक्शन दिया गया. तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >