हेरहंज (कोडरमा): स्थानीय पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश यादव, पिता- सुकर यादव, मुखलाल यादव, पिता- राजकुमार यादव और उदय कुमार यादव, पिता- नरेश यादव शामिल हैं. तीनों चतरा जिले के गिदोर थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव के निवासी हैं.
पुलिस के अनुसार तीनों चालक बिना वैध कागजात के अवैध कोयले का परिवहन कर रहे थे. विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. मामले में अनुसंधान जारी है.
