हरैया मोड़ के समीप लगी जलमीनार छह माह से खराब

प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत हरैया मोड़ के समीप लगी हर घर नल-जल योजना अंतर्गत स्थापित जल मीनार पिछले करीब छह माह से खराब है.

प्रतिनिधि

चंदवा. प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत हरैया मोड़ के समीप लगी हर घर नल-जल योजना अंतर्गत स्थापित जल मीनार पिछले करीब छह माह से खराब है. उक्त जल मीनार के खराब रहने से हरैया गांव समेत आसपास के दर्जन से अधिक घर में गंभीर पेयजल संकट हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गयी. बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला. जलमीनार खराब होने से पेयजल की समस्या हो रही है. पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि पंचायत समिति की बैठक में इस समस्या को रखा गया था. जल्द ही इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है. उक्त योजना का रख-रखाव पांच वर्ष तक कार्यकारी एजेंसी को करना है. एजेंसी भी इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही. गौरतलब है कि प्रखंड में हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से करोड़ों रूपये की लागत से हर घर नल-जल योजना के तहत कई टोले-मोहल्ले में सोलर जल मीनार लगायी गयी थी. वर्तमान में एक वर्ष के भीतर ही योजना की स्थिति गंभीर बनी है. अधिकांश जल मीनार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गये है. योजना के नाम पर खानापूर्ति की गयी है. इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >