टोप्पो ब्रदर्स जोन्जरो की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

चंदवा के बोदा खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टोप्पो ब्रदर्स जोन्जरो ने जूनियर स्टार हरिहरपुर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

लातेहारः चंदवा प्रखंड के बोदा खेल मैदान में बोदा फुटबॉल क्लब के बैनर तले आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जूनियर स्टार हरिहरपुर और टोप्पो ब्रदर्स जोन्जरों के बीच खेला गया.

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मो. नौसाद अंसारी, युवा नेता अंकित कुमार, बबलू राही, दीपू सिन्हा, साजिद उर्फ धनु खान, मुखिया ललिता देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

रोमांचक फाइनल मुकाबले में टोप्पो ब्रदर्स जोन्जरों ने जूनियर स्टार हरिहरपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक और समग्र विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वर्तमान समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है. यदि प्रतिभा को सही दिशा और मेहनत मिले, तो खिलाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना को जीवन में अपनाने की अपील की.

कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने किया. मौके पर पवन कुमार, मनीष कुमार चांदो, बेलाल अहमद, मोतिउर्रहमान, सेराज अंसारी, महबूब अंसारी, रोशन शाहदेव, शमशाद अंसारी, किशोर गिनोडिया सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >