जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा चंदवा, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बुधवार को प्रखंड में रामनवमी धूमधाम से मनी. नगर ग्राम स्थित मां भगवती मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

चंदवा़ बुधवार को प्रखंड में रामनवमी धूमधाम से मनी. नगर ग्राम स्थित मां भगवती मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां सिद्धदात्री की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. दोपहर में कामता व अलौदिया गांव स्थित बजरंग बली मंदिर से झंडा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीराम चौक पहुंची. वहां युवकों की टोली ने पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाये. वहां से शोभायात्रा रेलवे क्रॉसिंग पार कर सुभाष चौक पहुंची. वहां डेम टोली, बुध बाजार, कंचन नगरी सहित अन्य मोहल्ले के झंडे का मिलान हुआ. वहां से शोभायात्रा मेन रोड होते हुए देवी मंडप पहुंची. माता शीतला का दर्शन कर लोगों ने झंडे के साथ देवी मंडप की परिक्रमा की. इधर, रामनवमी शोभायात्रा को लेकर बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ जयशंकर पाठक व पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार के नेतृत्व में सभी चौक-चौराहे पर दंडाधिकारी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. कई सामाजिक संगठनों ने की राम भक्त की सेवा शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के बीच रामानंद साहू चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शीतल पेय का वितरित किया गया. हिंदू उत्सव समिति ने भी भक्तों के लिए प्रसाद व पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. वहीं तैलिक-साहू समाज द्वारा रामभक्तों के बीच लस्सी, जायंटस ग्रुप द्वारा फल तथा विवेकानंद किशोर संस्थान द्वारा शरबत और चना-गुड़ बांटा गया. कई अन्य संगठनों द्वारा भी रामभक्तों के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा में धोबी टोला बजरंग बली पूजा समिति व श्रीराम दरबार सरोज नगर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. युवा भारत द्वारा जिला परिषद बस स्टैंड के समीप देर शाम अखाड़ा का आयोजन किया गया. वहां युवकों व बुजुर्गों ने पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

यह भी पढ़ें >