बस स्टैंड में लगा गंदगी का अंबार, नहीं हो रही है साफ-सफाई

बस स्टैंड में लगा गंदगी का अंबार, नहीं हो रही है साफ-सफाई

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद बस स्टैंड परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. विभाग को हजारों रुपये का राजस्व देने वाले इस स्टैंड में सफाई और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां प्रतिदिन दर्जनों यात्री बसों और छोटी-बड़ी गाड़ियों का ठहराव होता है, लेकिन यात्रियों को स्वच्छ वातावरण नसीब नहीं हो रहा. वर्तमान में जिला परिषद विभाग स्वयं इसका संचालन कर रहा है, फिर भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है. परिसर में एक भी डस्टबीन नहीं होने से लोग इधर-उधर कचरा फेंकने को मजबूर हैं. पेयजल की स्थिति भी चिंताजनक है. बस स्टैंड में लगे तीन चापाकल और एकमात्र जलमीनार लंबे समय से खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी में यात्री बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नियमित सफाई कराने, डस्टबीन रखवाने तथा खराब पेयजल स्रोतों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

बालूमाथ़ बालूमाथ-लातेहार मुख्य मार्ग पर ओल्हेपाट ग्राम के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार रेशमी लकड़ा (24 वर्ष) पिता जितेंद्र लकड़ा, आयुष लकड़ा (तीन वर्ष) पिता जितेंद्र लकड़ा एवं सोमा लकड़ा (45 वर्ष) पिता गंगा उरांव, (सभी ग्राम सेरक, चंदवा) मोटरसाइकिल से बालूमाथ आ रहे थे. इसी दौरान ओल्हेपाट गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई. टक्कर के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में उक्त तीनों लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >