एमएसीपी की मांग को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा सचिव का पत्र जलाया

चंदवा में शिक्षकों ने एमएसीपी की मांग को लेकर शिक्षा सचिव के पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की.

चंदवा (लातेहार): शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में एमएसीपी की मांग को लेकर शिक्षा सचिव द्वारा जारी पत्र के विरोध में इंदिरा गांधी चौक पर उसकी प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सचिव द्वारा जारी पत्र शिक्षकों की वर्षों पुरानी एमएसीपी संबंधी मांगों की उपेक्षा करता है. उन्होंने सरकार से अविलंब एमएसीपी का लाभ देने तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा करने की मांग की.

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने सरकार से शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान करने की अपील की. मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, जगतमानी वैद्य, प्रमोद कुमार, सतेंद्र राम, रामलाल राम, किशोर कुमार, उमेश कुमार, उदय चरण भारती, विजय कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >