छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बीडीओ सह सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सोमवार को प्लस टू उवि के छात्र-छात्राओं ने विस चुनाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली.

हेरहंज. बीडीओ सह सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सोमवार को प्लस टू उवि के छात्र-छात्राओं ने विस चुनाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली में छात्र-छात्राओं ने मतदान को लेकर नारे लगाये. वहीं पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक मतदान करें. रैली का मुख्य उद्देश्य चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इसमें कई शिक्षक व कर्मी भी शामिल थे. इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य सड़क पर घूमकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. मौके पर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, निरंजन सिंह, आशीष वर्मा समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >