शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली, रमजान और रामनवमी

शांतिपूर्ण माहौल में मनायें होली, रमजान और रामनवमी

लातेहार ़ सदर थाना परिसर में होली, रमजान और रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भाईचारे का पर्व, शांति प्राथमिकता : बीडीओ ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है. उन्होंने डीजे पर अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर सख्त रोक लगाने की हिदायत दी. सीओ नंदकुमार राम ने कहा कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने नागरिकों से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : एसआइ रामाकांत गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और उपद्रवियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया. बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं. इस मौके पर पुअनि प्रमोद कुमार सिन्हा, समाजसेवी असीम कुमार बाग, ललित पांडेय, पिंटू रजक, मोहर सिंह यादव, मुखिया रामजी सिंह, रामदयाल उरांव, कन्हाई पासवान, श्रवण पासवान व उषा देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >