अवैध खनन पर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

अवैध खनन पर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

लातेहार ़ जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की. अवैध खनन पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं : बैठक में अवैध खनन के खिलाफ धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान तेज करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध बालू, पत्थर और कोयले के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करें और नियमानुसार अर्थदंड की वसूली सुनिश्चित करें. 80 निरीक्षण में 32 वाहन जब्त, 3.67 लाख का जुर्माना : जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि 29 जनवरी से अब तक अवैध खनन के खिलाफ 80 निरीक्षण किये गये हैं. इस दौरान 32 वाहनों को जब्त कर पांच प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि 3 लाख 67 हजार 450 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. हॉटस्पॉट चिह्नित कर करें डोजरिंग : उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में जितने भी अवैध खनन के हॉटस्पॉट चिह्नित हैं, वहां नियमित छापेमारी करें. इसके साथ ही उन्होंने कार्रवाई के दौरान डोजरिंग (रास्ता अवरुद्ध करना) सुनिश्चित करने को कहा ताकि दोबारा वहां अवैध खनन न हो सके. वहीं, एसपी कुमार गौरव ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र में अवैध खनन की एक भी घटना न होने दें. बैठक में लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, महुआडांड़ एसडीओ बिपिन कुमार दुबे, डीटीओ उमेश मंडल, पुलिस पदाधिकारी, कोल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं सभी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >