शिव मंदिर में स्थापना सह पुनर्निर्माण उत्सव का शुभारंभ

शिव मंदिर में स्थापना सह पुनर्निर्माण उत्सव का शुभारंभ

लातेहार ़ हेठपोचरा गांव स्थित शिव मंदिर में मंदिर स्थापना और आंशिक पुनर्निर्माण को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ. पहले दिन आयोजित कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए सूखी नदी के तट पर पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अनुप कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को वेदी पूजन, मूर्ति संस्कार और भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया है. अनुष्ठान का समापन 28 फरवरी को मूर्ति स्थापना, हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा. इसी दिन संध्या 6:30 बजे से भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रदुम्न सम्राट यादव (व्यास) एवं शिवकुमार यादव (व्यास) अपनी मर्मस्पर्शी प्रस्तुति देंगे. समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद उरांव, उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह, अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, मुरली अग्रवाल, गोविंद साह, भगवान साहू, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, कैलाश ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद व पंकज कुमार ठाकुर समेत ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >