छात्रावास से गायब छात्र रेलवे स्टेशन के समीप पाया गया अचेत

सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के समीप छह साल का छात्र कृष्ण कुमार अचेत अवस्था में पाया गया.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के समीप छह साल का छात्र कृष्ण कुमार अचेत अवस्था में पाया गया. वह लोहरदगा और लातेहार सीमा क्षेत्र पर खरचा गांव में एक प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में रहकर कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा था. छात्र के पिता मनोज सिंह ने बताया कि वह उन्होंने कृष्ण का नामांकन आदर्श शिशु विद्या मंदिर-खरचा में कराया था. नामांकन के बाद वह बेटे को छात्रावास में रविवार को छोड़कर घर चले गये. सोमवार की सुबह उन्हें फोन पर जानकारी दी गयी पुत्र छात्रावास में नहीं है. थोड़ी देर में उन्हें बताया गया कि उसे रेलवे लाइन के किनारे पाया गया है. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में विद्यालय के संचालक प्रकाश कुमार ने बताया कि छात्र का नामांकन एक दिन पूर्व हुआ था. कृष्ण कुमार के पिता उसे अपनी बहन के घर खरचा में छोड़ गये थे. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है. छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है. बच्चे अपने आप कहीं भी निकाल कर चले जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >