तीन बाइक की टक्कर में छह घायल

बारियातू प्रखंड अंतर्गत श्रीराम मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये.

बालूमाथ. बारियातू प्रखंड अंतर्गत श्रीराम मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये. घायलों में विश्रामपुर निवासी नरेंद्र उरांव (पिता-जयनाथ उरांव) बारियातू के बचरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह (पिता-कमलेश सिंह) व चंदन कुमार सिन्हा (पिता- बिनेश्वर लाल), लातेहार निवासी आरिफ अंसारी (पिता-तेज मोहम्मद), अफरोजा बीवी (पति-तेज मोहम्मद) व तेज मोहम्मद शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बाइक से नरेंद्र उरांव बारियातू बाजार से सामान खरीदकर विश्रामपुर लौट रहा था. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर अभिषेक कुमार सिंह व चंदन कुमार सिन्हा सवार थे. टक्कर के बाद लातेहार से चतरा जा रहे बाइक सवार तेज मोहम्मद की बाइक भी जा टकरायी. जिससे सभी घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >