बजट पर परिचर्चा: लातेहार.
झारखंड सरकार की ओर से तीन मार्च को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जायेगा. बजट को लेकर प्रभात खबर ने सभी वर्गों को जोड़ते हुए परिचर्चा का आयोजन किया है. इसी कड़ी में मंगलवार को घरेलू महिलाओं से बजट पर उनकी राय ली. ज्यादातर गृहणियों ने बजट में राहत देने की मांग की. उनका कहना था कि बजट संतुलित हो, ताकि रसोई में कठिनाई नहीं हो.मंजू सिंह:
गृहिणी मंजू सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार को महंगाई को ध्यान में रखते हुए बजट बनाने की जरूरत है. राज्य सरकार ऐसा बजट बनाये, जिससे महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. बजट ऐसा हो, जिससे राज्य के विकास का खाखा तैयार हो.बसंती देवी:
गृहिणी बसंती देवी ने कहा कि रोजमर्रा की सामग्रियों में रियायत मिले, ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि बजट से राज्य के विकास का खाखा तैयार होता है. खुदरा सामान से घर चलाना पड़ता है. रसोई की कीमत में वृद्धि नहीं हो, सरकार ऐसा बजट बनाये.मीणा देवी:
ग्रामीण मीणा देवी ने कहा कि सरकार मध्यम परिवार को ध्यान में रखते हुए बजट बनाये. मूल्य वृद्धि होने से रसोई का संतुलन बिगड़ जाता है. बजट में सरकार महिलाओं का ख्याल रखे. राज्य सरकार को बजट में अलग से प्रावधान करने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिले.सुप्रिया पांडेय:
ग्रामीण सुप्रिया पांडेय ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक में महिलाएं ही घर की देखभाल करती हैं. बजट में महिलाओं के हितों को ध्यान में रख बजट बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को घरेलू चीजों के दामो पर नियंत्रण रखना होगा, जिससे राहत मिले.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
