मजदूरों का पैसा समय पर उनके खाते में भेजें : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सोमा उरांव ने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.

बालूमाथ. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सोमा उरांव ने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत जो भी योजनाएं संचालित हो रही है, उसका बरसात से पूर्व निष्पादन करें. साथ ही मजदूरों का पैसा समय पर उनके खाते में भेजें. अबुआ आवास की जो भी राशि लंबित है, उसे जल्द-से-जल्द लाभुकों के खाते में भेजना सुनिश्चित करें. बीडीओ ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग के कर्मियों को बधाई दी. बैठक में रोजगार सेवक रेखा कुमारी, पंचायत सेवक रामावतार, ममता कुमारी, अर्जुन राम, रीना कुमारी, रोहित कुमार, चीकू कुमार, संजय यादव, नरेश कुमार, कनीय अभियंता बाबूलाल उरांव, मो राशिद सहित कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >